जमुई: जमुई में 'सूर्यघर बिजली योजना' से ऊर्जा क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा जमुई
Jamui, Jamui | Jun 9, 2026 मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में मंगलवार 2 बजे आयोजित समीक्षा बैठक में 'सूर्यघर बिजली योजना' के सफल क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े डीएम नवीन ने बताया कि राज्य में 2.5 लाख घरों पर सोलर रूफटॉप लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने जमुईवासियों और संवेदकों से योजना में सक्रिय भागीदारी की अपील की.