कानपुर: अपर पुलिस आयुक्त ने मंधना स्थित रामा विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, मुख्यमंत्री का प्रस्तावित है कार्यक्रम
अपर पुलिस आयुक्त हरिश्चंद्र ने मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए शनिवार दोपहर 2:30 बजे मंधना स्थित रामा विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया।हेलीपैड,रूट व्यवस्था और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।विश्वविद्यालय सभागार में पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी जिम्मेदारियां को बताकर ब्रीफ भी किया।