कानपुर: राम सिंह का पुरवा में महिला के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
सचेडी थाना क्षेत्र अंतर्गत राम सिंह का पुरवा में शनिवार को दबंगों ने महिला के साथ मारपीट की।आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक गालियां भी दी गई। वीडियो सोशल मीडिया पर शनिवार दोपहर 1:00 बजे अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई।थाना प्रभारी ने बताया तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर के प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।