कानपुर: कोहना में गंगा में अवैध रूप से मछली का शिकार शुरू, वीडियो हुआ वायरल
कोहना थाना क्षेत्र में गंगा में अवैध रूप से मछली का शिकार एक बार फिर से शुरू हो गया है। शनिवार सुबह 10:00 बजे सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर प्रकरण की शिकायत पुलिस आयुक्त से की गई है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।