कानपुर: बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा रोड स्थित मंदिर में चोर ने की चोरी, घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
बर्रा थाना क्षेत्र के अर्रा रोड पर एक मंदिर को चोर ने निशाना बनाया और मंदिर के अंदर रखे दान पत्र व भगवान की जेवर चोरी कर लिए।लोगों ने लगभग 35000 रुपए चोरी होने की आशंका जताई है। चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई जिसका सीसीटीवी फुटेज शनिवार 1:00 बजे वायरल हो गया।