लखीमपुर खीरी के शारदानगर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में युवक शिव कुमार की मौत के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई की मांग करते हुए साफ कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
कई घंटे की बातचीत के बाद अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और ₹5 लाख मुआवजे का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है। अब सभी की नजर आगे की जांच और कार्रवाई पर टिकी है।
#BreakingNews #LakhimpurKheri #ShardaNagar #CustodialDeath #PoliceCustody #UPPolice #Justice #LakhimpurNews #HindiNews #CrimeNews #NewsUpdate #LatestNews #ViralNews #UttarPradesh #PoliceInvestigation #TrendingNews #FacebookReels #Reels #IndiaNews #NewsAlert