लोहरदगा: लोहरदगा की बेटी नूरी आजमी ने JAC परीक्षा में राज्य में 8वां स्थान पाया, राधा तिर्की ने किया सम्मानित
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड की बेटी नूरी आजमी ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल JAC इंटरमीडिएट साइंस परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। शनिवार को लगभग 12 बजे लोहरदगा जिला परिषद सदस्य सह झामुमो महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राधा तिर्की ने नूरी आजमी से मुलाकात कर उन्हें बुके एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।