कटंगी: जमुनिया बांध में रिसाव का स्पष्ट कारण पार में बना गड्ढा, जल संसाधन विभाग ने किया बोरी बंधान
कटंगी क्षेत्र की ब्रिटिशकालीन मध्यम सिंचाई परियोजना जमुनिया बांध की पार से हो रहे पानी के रिसाव के कारण का आखिरकार पता चल गया है। बांध में जलभराव की दिशा में पार में एक गड्ढा बनने से पानी का रिसाव होने की पुष्टि हुई है। जिसके बाद जल संसाधन विभाग ने बोरी बंधान कर गड्ढे को बंद करने की भरसक कोशिश की है, किंतु इसके बावजूद अभी भी पानी का लगातार रिसाव हो रहा है।