कांके: रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र में बिरसा जू के पास गोलीबारी में शामिल अपराधी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Dec 4, 2024 रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित बिरसा जू के पास गोलीबारी में शामिल अपराधी को बुधवार शाम करीब पांच बजे गिरफ्तार किया गया। समाहरणालय में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 22 नवंबर की शाम दो युवकों को गोली मारी गयी थी। घटना के बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल।जिशान शेख नामक अपराधी को गिरफ्तार किया।