मंडला: जनपद सदस्य हरेन्द्र मसराम ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, गौ तस्करी व मानव तस्करी पर रोक लगाने की मांग की
Mandla, Mandla | Apr 8, 2026 जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक-14 के जनपद सदस्य हरेन्द्र कुमार मसराम ने बुधवार 2 बजे जिला योजना भवन में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जिले में बढ़ रही गौ तस्करी और मानव तस्करी पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट के प्रावधानों के तहत ग्रामसभा से बाहर काम के लिए जाने वाले लोगों का सही रिकॉर्ड ग्राम स्तर पर रखा जाना आवश्यक है।