रिविलगंज: तेज रफ्तार का कहर: ट्रक कार के भिड़ंत में बाल बाल बच्चे लोग
छपरा सिवान मुख्य मार्ग पर टेकनिवास बाजार स्थित पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की दोपहर करीब 1:00 बजे ट्रक और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि चालक को मामूली चोटे आई और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया और एक बड़ा हादसा टल गया।