बेनीपट्टी: डीएसपी दिवेश ने केरवा और उत्तरा गांव में चुनाव कार्य में लगाए जाने वाले सुरक्षाबलों के ठहरने के स्थल का लिया जायजा
डीएसपी दिवेश ने कई पदाधिकारियों के साथ साहरघाट इलाके का दौरा कर चुनाव कार्य में लगाए जाने वाले सुरक्षाबलों के ठहरने वाले स्थलों का जायजा लिया। केरवा और उतरा के विद्यालयों में पहुंचकर उन्होंने बिजली, पानी और शौचालय सहित कई मूलभूत सुविधाओं की जानकारियां शिक्षकों और संबंधित लोगों से ली।