बेनीपट्टी: भगौती गांव में विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या, अस्पताल में शव छोड़ कर भागे परिजन
बिस्फी थाना क्षेत्र के भगौती गांव में एक विवाहिता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी है। घटना 25 अप्रैल को भगौती गांव की बतायी जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।मामले को लेकर मृतका के पिता नाहस पूर्वी निवासी राजेन्द्र यादव के आवेदन पर पति संतोष यादव समेत अन्य के खिलाफ बिस्फी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।