*कानपुर देहात / ब्रेकिंग - रनिया*
*रनिया औद्योगिक क्षेत्र की मनटोरा ऑयल फैक्ट्री में बड़ा हादसा*
बॉयलर में भूसी डालते समय कन्वेयर के गड्ढे में गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत।
मृतक की पहचान 35 वर्षीय सत्येंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले 9 वर्षों से फैक्ट्री में काम कर रहा था। काम के दौरान पैर फिसलने से वह करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा।
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह फैक्ट्री के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर रनिया थाना प्रभारी सौरभ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने मौके पर पहुंचकर वार्ता कराई। फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।