बेगूसराय: बछवाड़ा थाना पुलिस ने 335 लीटर विदेशी शराब बरामद की, SP ने दी जानकारी
बछवारा थाना की पुलिस ने 335 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया है. इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 5:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बछवाड़ा थाना की पुलिस ने त्रिभुवन सिंह के घर से 335 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है.