संत कबीर नगर में जन आक्रोश अभियान के तहत प्रभारी मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत से जीत का दावा किया। उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर गुंडागर्दी बढ़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार जनता बदलाव के मूड में है और भाजपा की सरकार बनना तय है।