पोलायकलां: अकोदिया में कार्यकर्ताओं ने थाने पर ज्ञापन सौंपा, बकरीद से पहले गौ तस्करी रोकने की मांग की
अकोदिया प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने शनिवार दोपहर 3 बजे को गौवंश संरक्षण और गौतस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर स्थानीय थाने पर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपा। बकरीद के पूर्व गौवंश तस्करी और अवैध हत्या की आशंका जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई।