कालपी: कालपी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एक लैब सील, एक हॉस्पिटल को नोटिस की तैयारी, कई अवैध अस्पताल बंद, जांच जारी रहेगी
Kalpi, Jalaun | Jun 23, 2026 सोमवार देर रात 10 बजे जानकारी मिली कालपी में प्रशासन ने अवैध अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब के खिलाफ अभियान चलाया। एसडीएम अमित शेखर, एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र कुमार और सीओ राजेश कमल की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कोतवाली के पास महाकाल लैब को मानकों के उल्लंघन और लैब टेक्नीशियन की अनुपस्थिति के कारण सील कर दिया। एक निजी अस्पताल में खामियां मिलने पर नोटिस की तैयारी है।