शुजालपुर: में तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, देशभक्ति नारों से गूंजा नगर क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री परमार हुए शामिल।
स्वतंत्रता दिवस 2026 के उपलक्ष्य में गुरुवार को शुजालपुर नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। करीब 5 किलोमीटर लंबी यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, मातृशक्ति, शासकीय कर्मचारी एवं आम नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आय