लोहरदगा: नगर भवन में “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” अभियान की गूंज, 108 आवेदन जमा
शिविर का शुभारंभ पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 108 लोगों ने आवेदन जमा किए, जिसमें पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, टैक्स, प्रमाण पत्र, पेंशन, स्वास्थ्य लाभ, कल्याणकारी योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।शिविर सफलतापूर्वक शुक्रवार शाम 4:30 बजे संपन्न हुआ।