टीकमगढ़: कसा गाय के पास टैक्सी का गाय से टकराव, आधा दर्जन से ज़्यादा लोग घायल, 4 जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के कसा गांव के पास बुधवार को सड़क हादसा हो गया। घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। बताया गया कि टैक्सी में लगभग 10 लोग सवार थे, टैक्सी टमोरा गांव में खरगापुर रेलवे स्टेशन जा रही थी रास्ते में कसा गांव के पास टैक्सी के सामने गाय आ गई और सड़क हादसा हो गया।4 घायल को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।