टीकमगढ़: मुड़ीखेरा गांव में तीन लोगों की मारपीट, घायल जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के मुड़ीखेरा गांव में तीन लोगों के साथ मारपीट की गई है। घायल किशन के परिजन ने बताया कि किशन के पिता ने किशन और उसके दो भाइयों से फसल काटने को कहा था, तब किशन के दोनों भाई सुखदीन और मुकेश अलग से फसल काटने को बोलने लगे और फिर दोनों भाइयों और अन्य लोगों ने किशन और उसकी पत्नी पिता के साथ मारपीट कर दी।