गिरिडीह: बरमोरिया निवासी शख्स को अवैध शराब मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार, सिविल कोर्ट में किया पेश
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरमोरिया निवासी सुरेश साव को अवैध शराब मामले में गिरफ्तार कर शनिवार को सिविल कोर्ट में पेश किया गया।यहां से 12 बजे इसे जेल भेजा दिया गया। जेल भेजने से पहले आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में करवाया गया।बताया गया कि सुरेश साव को अवैध शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया।