गिरिडीह: श्री राम जानकी विवाह महोत्सव: कुटिया मंदिर से निकली भव्य बारात
श्री राम जानकी विवाह महोत्सव को लेकर कुटिया मंदिर से शुक्रवार शाम 6 बजे भव्य राम जानकी बारात निकाली गई। इस दौरान खूब उत्साह से काफी संख्या में श्रद्धालु इस बारात में शामिल हुए। कुटिया मंदिर से निकल कर यह बारात बड़ा चौक,गांधी चौक, तिरंगा चौक होते हुए वापस कुटिया मंदिर पहुंची।जहां धूमधाम से राम जानकी का जयमाल करवाया गया।