गिरिडीह: बिजली बिल माफी को लेकर डांडीडीह कार्यालय में भाकपा माले नेता ने संवेदक के खिलाफ आवेदन दिया
पुरानी बिजली बिल माफ़ी को लेकर शुक्रवार को 2 बजे बिजली विभाग के संवेदक के खिलाफ महाप्रबंधन के नाम डांडीडीह कार्यालय में भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने लिखित आवेदन दिया है।6 महीने से बिजली विभाग के कर्मचारी प्रत्येक घरों तक बिजली बिल काटने का काम नहीं किया है।कहा राज्य सरकार ने पुराना बिजली बिल माफ किया है।इसके बावजूद हजारों लोगों का बिल अभी भी माफ नहीं हुआ।