गिरिडीह: पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए सदर अस्पताल से जागरूकता वाहन रवाना
पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने को लेकर शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर से 12 बजे एक जागरूकता वाहन को निकाला गया।यहां सिविल सर्जन और RCH पदाधिकारी के द्वारा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।बताया गया कि जागरूकता वाहन विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर माइकिंग के माध्यम से लोगों को पल्स पोलियो अभियान के बारे में जागरूक करेगी।