गिरिडीह: गिरिडीह स्टेडियम में चौकीदार भर्ती दौड़ के दौरान एक युवक बेहोश, सदर अस्पताल में इलाज जारी
गिरिडीह स्टेडियम में हो रहे चौकीदार भर्ती दौड़ में शुक्रवार को गांडेय के कैछैल गांव का एक युवक बेहोश हो गया। तुरंत ही इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां 3 बजे इसका इलाज चल रहा था।बताया गया कि चौकीदार भर्ती की लिखित परीक्षा में पास किए गए अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा गिरिडीह स्टेडियम में चल रही है।