नबीनगर: मंगल बाजार से पुलिस ने फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
नबीनगर थाना की पुलिस ने मंगल बाजार से फरार चल रहे दो एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार एनबीडब्ल्यू वारंटी मंगल बाजार निवासी विजय कुमार सोनी और लवकुश कुमार सोनी है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि दोनों पर कोर्ट द्वारा वारंट निर्गत था जो फरार चल रहे थे. गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.