नबीनगर थाना की पुलिस ने मुरली बेलाई गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति उसी गांव निवासी मुकेश पांडे है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई. आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में औरंगाबाद भेज दिया गया है.