हुज़ूर: अंबेडकर पार्क में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन, लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की उठी मांग
Huzur, Bhopal | Apr 29, 2026 भोपाल में बुधवार को अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले प्रदेशभर से आए हजारों अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी के अंबेडकर पार्क में आयोजित इस आंदोलन में अतिथि शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई |