कुटुंबा: कुटुंबा के दसवत बिगहा गांव में पति-पत्नी के बीच हुई मारपीट, एफआईआर दर्ज
कुटुंबा थाना क्षेत्र के दसवत बिगहा गांव में पति-पत्नी के बीच हुए विवाद में पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बीते शुक्रवार की बताई जा रही है, जिसमें पत्नी रंजु देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट के दौरान रंजु देवी को गंभीर चोटें आईं।