रावतभाटा: 14 फरवरी बसंत पंचमी के दिन चारण बस्ती स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर में कालेश्वर महादेव की मूर्ति स्थापना की जाएगी
मूर्ती स्थापना से पूर्व 13 फरवरी को आज मानव मन्दिर परिसर से विधी विधान के साथ 31 क्लशौ के महिलाओं द्बारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। यह कलश शोभायात्रा मानव मन्दिर से बालाराम चौराहा होते हुए कालेश्वर महादेव मंदिर चारण बस्ती पहुंची। 14 फरवरी बुधवार को बसंत पंचमी के दिन हवन यज्ञ कर सुबह 7 बजे मन्दिर में कालेश्वर जी महाराज की मूर्ति स्थापना होगी।