रावतभाटा: श्रमिकों से ठेकेदारों द्बारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ अणुशक्ति श्रमिक संघ BMS का नवें दिन भी रहा धरना प्रदर्शन जारी
यह धरना प्रदर्शन रावतभाटा उपखंड क्षेत्र के बप्पारावल चौराहा पर चल रहा है। अणुशक्ति श्रमिक संघ BMS के महामंत्री कालूराम गर्ग ने बताया कि परमाणु बिजलीघर , हैवीवाटर , एनएफसी प्लांट प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ अणुशक्ति श्रमिक संघ BMS के अध्यक्ष जोतसिंह सोगरवाल के नेतृत्व में 9 वें दिन भी धरना प्रदर्शन जारी। धरना प्रदर्शन स्थल पर तहसीलदार भी पहुंचे।