करनैलगंज: कर्नलगंज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
सोमवार करीब 12 बजे कर्नलगंज के भटपुरवा के पास तेज रफ्तार वाहन ने पहले कुत्ते को टक्कर मारी और फिर एक परिवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बड़कउ निवासी नकार की मौत हो गई, जबकि अनूप और श्रवण गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने शव को PM के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर स्पीड ब्रेकर लगाने और सुरक्षा इंतजाम की मांग की है।