कैरो: कैरो में विधिक जागरूकता अभियान के जरिए अंधविश्वास और नशापान के खिलाफ चला जनजागरण, ग्रामीणों को बताए गए कानूनी अधिकार।
ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक कुरीतियों के प्रति लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार डीएलएसए लोहरदगा द्वारा शनिवार दोपहर 12 बजे कैरो प्रखंड में विशेष विधिक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कानूनी जानकारी के साथ-साथ अंधविश्वास और नशापान जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया।