दीपों का पर्व दीपावली एवं आगामी त्यौहारों को शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण किया है।