अजमेर रेल मंडल की DRUCC बैठक मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतरा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें भीलवाड़ा से जुड़े रेल यात्रियों के मुद्दे प्रमुखता से उठे। सदस्य राकेश कसेरा ने स्टेशन सुविधाओं में सुधार, नई ट्रेनों के संचालन और यात्री सुविधाएं बढ़ाने की मांग रखी।