पीरो: पीरो में सियासी तूफान: CM सम्राट चौधरी के बयान पर बवाल, विपक्ष ने किया जोरदार हमला
Piro, Bhojpur | May 29, 2026 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम के गलत उच्चारण को लेकर पीरो समेत पूरे क्षेत्र में राजनीतिक भूचाल आ गया है। शुक्रवार की शाम 6:00 के करीब स्थानीय स्तर पर चौक-चौराहों से लेकर सोशल मीडिया तक इस मुद्दे पर जमकर चर्चा हो रही है। एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महात्मा गांधी का नाम सही तरीके से नहीं बोल पाए थे।