कोडरमा पुलिस को मिले 14 पेट्रोलिंग और 20 दोपहिया वाहन, बढ़ेगी पुलिस की गश्ती क्षमता
कोडरमा जिले में पुलिस की पेट्रोलिंग व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में झारखंड सरकार की ओर से कोडरमा पुलिस को 14 पेट्रोलिंग वाहन और 20 दोपहिया वाहन आवंटित किए गए हैं। शनिवार को 11:15 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर के समीप इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।बताया गया कि यह वाहनों की दूसरे चरण की उपलब्धता है। इससे पहले भी कोडरमा पुलिस को 14 पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। नए वाहनों के मिलने से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित गश्ती, त्वरित पुलिसिंग और आपात स्थिति में पुलिस की पहुंच को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहेंगे। “आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी” के संदेश के साथ पुलिस द्वारा इन वाहनों का उपयोग जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए किया जाएगा।