चैनपुर: कोयल समेत कई नदियों पर कास का कब्जा, जलधारा में बदलाव; खास प्राकृतिक-धार्मिक महत्व
उत्तरी कोयल नदी में कास बढ़ने के कारण मेदिनीनगर और चैनपुर के कुछ इलाकों में नदी की धारा बदल गई है। मेदिनीनगर के सिंगरा खुर्द, सिंगरा कला तथा चैनपुर के चेडाबार, पूर्वडीहा और केकतुआ जैसे क्षेत्रों में कास ने धारा को प्रभावित किया है। इन इलाकों में कोयल नदी का पानी खेतों में घुस गया है।