बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में महिला को दो युवतियों ने जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में महिला को दो युवतियों द्वारा जमकर पीटा गया है। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्चों के झगड़े में महिला के साथ दोनों युवतियों ने जमकर मारपीट की है। महिला ने मामले की शिकायत तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।