बरेली: थाना बारादरी क्षेत्र स्थित श्री हरि मंदिर में 3 अक्टूबर को अविरल गंगा और निर्मल गंगा के लिए आयोजित होगी रामकथा
थाना बारादरी क्षेत्र स्थित श्रीमंदिर में 3 अक्टूबर को अविरल गंगा और निर्मल गंगा के लिए रामकथा का आयोजन। कार्यक्रम के आयोजन को लेकर आज प्रेस वार्ता की गई।पदाधिकारियों ने बताया कि सरस श्री रामकथा गायन के लिए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा व्यास प्रेममूर्ति पूज्य श्री प्रेमभूषण महाराज के श्रीमुख से कथा का श्रवण करने के लिए कई विशिष्ट अतिथि भी उपस्थित होंगे।