बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी के निवासी व्यक्ति ने अपने भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के परतापुर चौधरी में एक व्यक्ति ने अपने भाई पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसके भाई ने मामूली कहासुनी के बाद उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत व्यक्ति ने थाना पुलिस से की है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।