“सब छोड़कर ठेकेदार के मुनीम बन जाओ ना!” DM की फटकार से बैठक में मचा हड़कंप!
नैनीताल में जिला योजना की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का अधिकारियों पर ऐसा पारा चढ़ा कि कामकाज की पोल बैठक में ही खुल गई।
सड़कें बनाने का लक्ष्य 22 किलोमीटर और काम हुआ महज 2.5 किलोमीटर! PMGSY की तीनों डिवीजन की इस सुस्त रफ्तार पर DM ने कड़ी नाराजगी जताई। तीनों डिवीजन के अधिशासी अभियंताओं से स्पष्टीकरण तलब करने और जवाब संतोषजनक न मिलने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए।
बैठक में DM के सख्त तेवर, कई विभागों की क्लास लगी।
🔴 जिला योजना में खर्च की स्थिति भी चौंकाने वाली:
- प्राथमिक शिक्षा विभाग: 30%
- स्वास्थ्य विभाग: 34%
- कृषि विभाग: 35%
- उरेडा: 45%
- उद्यान विभाग: 55%
31 अक्टूबर तक न्यूनतम अपेक्षित प्रगति 58% थी। कम खर्च पर संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया।
🔴 ओखलकांडा मल्ला रोड पर जांच के आदेश: सड़क विवादित थी तो जिला योजना में शामिल किसने और क्यों किया? SDM धारी कर