गुना: माहोर गांव में कुलर मांगने पर विवाद, मारपीट में में युवक की हत्या, जिला कोर्ट ने पांच आरोपियों की जमानत याचिका की खारिज
गुना कैंट थाना के माहौर गांव में 15 मार्च को कुलर मांगने पर हुए विवाद और मारपीट में घायल 3 लोगों में उपचार के दौरान भोपाल में 20 वर्षीय संतोष केवट की मौत हुई थी। हत्या के मामले में पुलिस में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 7 जून को पैरवीकरता अधिवक्ता ने बताया, 5 आरोपियों ने कोर्ट से जमानत के लिए लगाए आवेदन को सुनवाई के बाद 6 जून को खारिज कर दिया है।