गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में 'यादव जी के लव स्टोरी' फिल्म पर विवाद, यादव महासंघ ने किया विरोध, 25 फरवरी को प्रदर्शन
गया में अखिल भारतवर्षीय यादव महासंघ (गया इकाई) ने यादव जी की लव स्टोरी के विरोध को लेकर सोमवार को 2 बजे प्रेस वार्ता आयोजित की। यह प्रेस वार्ता चंदौती स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) कार्यालय के समीप एक निजी भवन में संपन्न हुई, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामाश्रय यादव, मुकुल यादव मौजूद रहे।