महमूदाबाद: महमूदाबाद में संगत की संपत्ति का बैनामा, सवालों में घिरा मामला, प्रशासन की चुप्पी से बढ़ी चर्चा, लोगों में असमंजस
महमूदाबाद के बिसवां रोड स्थित संगत की कीमती संपत्ति का बैनामा लखनऊ की एक फर्म के नाम किए जाने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि, मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जिससे लोगों में असमंजस बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से स्थिति स्पष्ट करने और जरूरत पड़ने पर जांच की मांग की