फरीदाबाद: फरीदाबाद नवीन नगर में घर में पेट्रोल डालकर आग लगाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस चौकी नवीन नगर में अंकित वासी विनय नगर फरीदाबाद ने एक शिकायती दी। जिसमें बताया कि 14 मार्च को सुरेंद्र, जो पिछले 8-10 साल से उनके घर आता जाता है, सुबह उनके घर आया और होली के त्योहार पर उसने शराब पीने को कहा, जिसको घर पर शराब पीने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर सुरेंद्र ने शिकायतकर्ता के घर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी जिसमें उसका घर का सामान जल गया।