इटकी (रांची) पलमा गांव में परंपरा की आड़ में 12 एकड़ जंगल का सफाया कर दिया गया। सखुआ के सैकड़ों पेड़ काटकर ग्रामीण ट्रैक्टरों से घर ले गए और बचे हुए हिस्से को आग लगा दी। ग्रामीणों का तर्क है कि इससे जंगल घना होता है,जबकि पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा है। वन विभाग ने जमीन अपनी न होने की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। सीओ निकाय चुनाव में व्यस्त है