पेण्ड्रा: मुरमुर ग्राम के सरपंच और सचिव के खिलाफ अनियमितताओं व भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से की शिकायत
पेंड्रा जनपद के ग्राम पंचायत मुरमुर के सरपंच सचिव के खिलाफ गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का है, जहां ग्राम पंचायत मुरमुर के सरपंच जयलाल सिंह कंवर और सचिव आधार सिंह भानु पर रोजगार सहायक के साथ मिलकर पंचायत कार्यों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत की है।